G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BemetaraChhattisgarh

सछत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीरछत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के ग्राम कठिया मे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रायपुर के एम्स रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी अस्पताल में चल रहा है। कहा जा रहा है कि यात्रियों से भरी पिकअप वैन ने सड़क पर खड़ी एक टाटा 407 गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन टाटा 407 में जा घुसी और इस एक्सीडेंट मे 10 लोगों की मौत हो गई। इस गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिकअप वैन से समधिन भेंट कार्यक्रम में ग्राम तिरैया से गए थे और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया के पास ये हादसा हो गया। इस घटना मे चार बच्चे समेत 6 महिला-पुरुषों की मौत की खबर है। हादसे का शिकार हुई पिकअप वैन में एक ही परिवार के करीब 40 से 50 लोग बैठे थे। सभी लोग ग्राम पथरा के निवासी है और साहू समाज से हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू भी मौक़े पर पहुचे जहां उन्होंने घटना में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को खास हिदायत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page