G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा। हायर सेकंडरी स्कूल दशरंगपुर में आयोजित राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा का कवर्धा बीईओ संजय जायसवाल ने निरीक्षण किया।

बीईओ संजय जायसवाल ने किया SEAS परीक्षा का निरीक्षण

कवर्धा। हायर सेकंडरी स्कूल दशरंगपुर में आयोजित राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा का कवर्धा बीईओ संजय जायसवाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में बीईओ के साथ जिला परियोजना अधिकारी अवधेशनंदन श्रीवास्तव एवं सीएससी दुर्गेश पाण्डेय मौजूद थे। श्री जायसवाल ने बताया कि राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण 13 दिसंबर को पूरे राज्य में एक साथ आयोजित की गई। शिक्षा मंत्रालय, एनसीईआरटी और राज्य के एससीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में यह सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया है।

कवर्धा विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों की उपलब्धि को जानना है। बच्चों में मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान की कितनी समझ विकसित हुई है, इसे जानना और समझना ही सर्वेक्षण का उद्देश्य है। सर्वेक्षण के लिए कक्षा तीसरी, कक्षा छठवीं और कक्षा नवमी के बच्चों को शामिल किया गया है। तीन तरह के स्कूलों को शामिल किया गया है, जिनमें राज्य शासन द्वारा संचालित, केंद्र शासन द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालय (जवाहर नवोदय विद्यालय) और निजी विद्यालय शामिल है। इसमें हिन्दी तथा अंग्रेजी माध्यम दोनों तरह के स्कूलों को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page