ChhattisgarhINDIAखास-खबर

51 उपार्जन केंद्रों में किसानों से 40 लाख क्विंटल होगी धान खरीदी

News Ad Slider
Advertisement

51 उपार्जन केंद्रों में किसानों से 40 लाख क्विंटल होगी धान खरीदी

समितियों में धान खरीदी हेतु पूरी तैयारी सुनिश्चित कर लें – कलेक्टर

किसानों को टोकन और धान बिक्री में कोई असुविधा न होने पाए – कलेक्टर

केसीजी में 4899 वृद्धि के साथ 68123 किसान बेचेंगे धान

टोकन तुंहर द्वार एप से या समिति में जाकर ऑनलाइन होगा पंजीयन

खैरागढ़, 31 अक्टूबर 2023//कलेक्टर गोपाल वर्मा ने एक नवम्बर 2023 से समितियों में किसानों से धान उपार्जन की तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। जिले में इस वर्ष 4899 किसानों के पंजीयन में वृद्धि के साथ 68123 किसान समितियों में धान बेचेंगे।

किसानों को टोकन और धान बिक्री में कोई असुविधा न होने पाए – कलेक्टर
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बैठक में धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को टोकन, बारदाना और धान बिक्री में कोई असुविधा न होने पाए। आगे कहा कि जिले के समितियों में धान खरीदी हेतु पूरी तैयारी सुनिश्चित कर लें। जिले में 1 नवम्बर (बुधवार) से 51 धान उपार्जन केंद्र किसानों से गुलजार होंगे। किसानों से 20क्वि.प्रति एकड़ धान की खरीदी की जायेगी। कलेक्टर ने सभाकक्ष में उपार्जन स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक ली। सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने कहा । किसानों को कोई परेशानी, असुविधा ना हो इसका ख्याल रखने कहा। उपार्जन केंद्रों में छाया-पानी की व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों से सुगम धान खरीदी के लिए सतर्क रहकर सौपे गये दायित्वों का पालन करने की बात कही। ताकि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के निर्देश दिए।

केसीजी जिले के 6 नए केंद्रों में इस वर्ष होगी धान खरीदी
कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों में जानकारी दी कि 01 नवम्बर 2023 को धान खरीदी करने हेतु अभी तक 35 उपार्जन केन्द्रों का 11हजार क्विंटल का 232 टोकन समिति एवं टोकन एप्प द्वारा जारी किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में कुल 39 समिति 51 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में 6 नवीन उपार्जन केन्द्र अमलीडीह, काशीटोला, मोहगांव, सुखरी, ठेलकाडीह एवं महरूमकला खोला गया। जिले के समस्त 51 उपार्जन केन्द्रों में नया पुराना बारदाना भेजा जा चूका है। आज दिनांक की स्थिति में 2090 गठान नया बारदाना भेजा गया है, जिसमे से 1970 गठान नया बारदाना उपार्जन केन्द्रों में प्राप्त हो गया है एव 3172 गठान पुराना बारदाना भेजा गया है, जिसमे से 1363 गठान पुराना बारदाना उपार्जन केन्द्रों में प्राप्त हो गया। सभी धान उपार्जन केन्द्रों का व्यवस्था निरीक्षण किया गया। इसके लिए नोडल नियुक्त किया गया है।

जिले में इस वर्ष 12 लाख क्विंटल अधिक होगी धान की खरीदी
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ एवं छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा धान एवं मक्का का उपार्जन किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान की खरीदी विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में संचालित और नवीन बनाए गए खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। जिले में खरीफ सीजन 2023-24 में जिले में अब तक 158529 किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया हैं। पिछले साल 1 लाख 53 हजार किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया था। जिनका रकबा 1 लाख 83 हजार 242 हेक्टेयर था। जो बड़ कर इस साल 1 लाख 85 हजार 928 हेक्टेयर हो गया है। जो किसान अभी तक पंजीयन नहीं कराए है वह आज 31 अक्टूबर तक करा सकते है। इस साल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 80 लाख मैट्रिक टन है। पिछले साल अनुमानित लक्ष्य 68 लाख मैट्रिक टन था। 5 क्विंटल प्रति एकड़ में वृद्धि के साथ 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदा जायेगा। इस प्रकार जिले में इस वर्ष 12 लाख क्विंटल अधिक धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में अपर कलेक्टर डीएस राजपूत, खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक पंजीयक सहकारी समिति रघुराज सिंह, सीसीबी नोडल आलोक शर्मा, जिला प्रबंधक नान नीलिमा ठक्कर, मंडी सचिव पवन मेश्राम, जिला विपणन अधिकारी चंद्रपाल दीवान, डॉ मकसूद, खाद्य निरीक्षक मनीष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page