कांग्रेस की सरकार में किसानों को धान की कीमत 2800 रु. से 3600 रु. क्विंटल तक मिले – आनंद चंद्रवंशी


कवर्धा। प्रदेश सचिव एनएसयूआई आनंद चंद्रवंशी ने बताया कि कांग्रेस सरकार में किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 2800 रुपय से लेकर 3600 रुपए तक मिलेगी। प्रदेश सचिव एनएसयूआई आनंद चंद्रवंशी के मुताबिक इसे रोकने यहां के भाजपा नेता मोदी सरकार के जरिए प्रदेश मे धान खरीदी बंद कराने का षड्यंत्र कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है, भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वायदे से ज्यादा मिल रहा है, आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश सरकार से ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि को मिलाकर पिछले खरीफ सीजन में धान का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के किसानों को 2640 और 2660 रूपए प्रति क्विंटल मिला है जो देशभर में सर्वाधिक है। छ ग के चावल लेने के कोटे और बारदाना कोटे मे कमी कटौती के बावजूद भाजपाई केंद्र के पक्ष में खड़े होकर झूठ बोलने लगे। छ ग का किसान अब भाजपा के झूठ फरेब में नहीं फसेगा। भूपेश सरकार किसानों को वादे से ज्यादा धान की कीमत दे रही हैं। न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी मिलाकर बीते सीजन में किसानों को देश में सबसे ज्यादा 2640रुपय और 2660रुपए मिले है।किसान जानता है कि आने वाले समय मे 2800 रुपए से ज्यादा 3600रुपए तक मिलेगा।भाजपा के झूठ का जनता जवाब देना जानती है।इस बार फिर से छत्तीसगढ़ की जनता अपना आशीर्वाद और वोट देकर भूपेश बघेल की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी।