ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

ज्ञात हो कि राजा खड्गराज सिंह की पत्नी रानी आकांक्षा देवी सिंह पूर्व से आम आदमी पार्टी की सदस्य है जो कि आम आदमी पार्टी में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर आसीन है।प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने लगातार व्यापक सघन जनसंपर्क करते हुए आम लोगो के समस्याओं का निराकरण करने हेतु लगातार प्रयासरत है। इनकी सक्रियता को देखते हुए ऐसा लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कवर्धा विधानसभा में आम आदमी पार्टी पूरे दम खम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी,जिससे कयास लगाया जा सकता है कि आने वाले दोनों में चुनाव होने वाला है उसमें मुकाबला त्रिकोणीय दिखेगा।

राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल,

कवर्धा- स-लोहारा रियाशत के राजा खड्गराज सिंह पूर्व में नगर पंचायत स-लोहारा के अध्यक्ष रह चुके है,इनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी का जमानत जप्त हो गया था। जिन्होने आज दिनांक 26.08.2023 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

उक्त संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि स-लोहारा रियाशत के राजा खड्गराज सिंह गरीब,अति पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों को उनके वाजिब हक व अधिकार से वंचित रखे जाने एवं लगातार शोषण किये जाने तथा उन्हें उनका हक व अधिकार दिलाने हेतु लगातार संघर्ष करते रहे है। हाल ही में आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए जो गारंटी कार्ड लगाया गया है, जो कल्याणकारी साबित हो रहा है और जनता द्वारा स्वीकार किया जा रहा है, साथ ही साथ राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर आज दिनांक 26.08.2023 को मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी में शामली हो गए।

राजा खड्गराज सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से लोगो मे हर्ष है,जो आने वाले समय मे निश्चित ही आम आदमी पार्टी के लिए अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page