G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarh

आजादी के 76 वां वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सेवक खिलेश्वर कृषे ने किया रक्तदान

बिलासपुर :- सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व अध्यक्ष खिलेश्वर कृषे ने आजादी के 76 वां वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान किया। खिलेश्वर 2019 से विगत 5 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय सेवा योजना में जुड़कर निरंतर सेवा करता रहा है, साथ ही कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेता रहा है। और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करता रहा है। और अपना व्यक्तिगत विकास के साथ ही समाज सेवा में अपना सहभागिता दे रहा है।

खिलेश्वर कृषे के इस समाज कल्याण में निरंतर सेवा देना पर सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी. एल. चन्द्राकार व डॉ. के. के. शुक्ला, एवं डॉ. कमलेश जैन, डॉ, रामकुमार पंडा, प्रो. परमानंद पटेल, प्रो. रोहित लहरें, और वरिष्ठ स्वयं सेवक किशोर राजपूत, अनिल जायसवाल, कोमल चन्द्राकार, यतीन्द्र कश्यप, दीपक साहू, तरुण साहू, और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय सिंह, महाविद्यालय के चेयरमैन पं. संजय दूबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page