G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कर्मचारियों ने आंदोलन की तैयारी में बैठक की

कर्मचारियों ने आंदोलन की तैयारी में बैठक की।

पंडरिया-जनपद कार्यालय में रविवार दोपहर समस्त कर्मचारी संगठन के समस्त कर्मचारी का एक दिवसीय बैठक आहुत की गई। जिसमें 7 जुलाई को डी. ए. एवं एच. आर. ए.लम्बित मांगों के लिए होने वाले एक दिवसीय हड़ताल के संबंध में चर्चा की गई।उक्त हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया।साथ ही उच्च कार्यालय-प्रशासन को सूचित करने हेतु रणनीति पर चर्चा किया गया।ब्लाक फेडरेशन के अध्यक्ष प्रफुल्ल बिसेन व जिला अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि 07 जुलाई को समस्त कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अवकाश लेकर रहना है।इसके लिए समस्त कर्मचारी साथियों को दो प्रति में अवकाश आवेदन जमा करना होगा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि उक्त आंदोलन में अपने सभी लंबित मांगों के लिए एकजुट होकर लड़ना है।उन्होंने कहा कि शासन लगातार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है।डीए जैसे मांगों को लेकर हमे आदोंलन करना पड़ रहा है।बैठक में प्रफुल्ल बिसेन अध्यक्ष ,ऋषि कुमार महरा, मोहन राजपूत,दिनेश तिवारी,दीपक ठाकुर,वेद राम पात्रे,अँजोर सिंह सिदार, संतोष सोनी,विकास शुक्ला सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page