ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

मुख्यमंत्री बघेल कल शुक्रवार को चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के सम्मेलन में होगें शामिल, कबीरधाम जिले को देंगे एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात।

News Ad Slider
Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल कल शुक्रवार को चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के सम्मेलन में होगें शामिल, कबीरधाम जिले को देंगे एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री बघेल 9 जून को कवर्धा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

कवर्धा, 08 मई 2023। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 09 जनू शुक्रवार को कबीरधाम जिले के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल कवर्धा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कबीरधाम जिले के विकास की श्रृंख्ला को आगे बढ़ाते हुए लगभग एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकासमूलक कार्यों की सौगात देंगे। इन सौगातों में 24 अलग-अलग विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। जिसमें 6 कार्य लोकार्पण लागत 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए और 18 कार्य शिलान्यास लागत 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल के साथ जिले के इस विभिन्न आयोजनों में कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिध शामिल हांगे। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर शिलान्यास एवं लोकार्पण की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। प्रशासनिक टीम द्वारा आयोजन स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल जिले के इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण मुख्यमंत्री बघेल 27 करोड़ 77 लाख 73 हजार रूपए की लागत से जल आवर्धन योजना, 9 करोड़ 69 लाख 56 हजार रूपए की लागत से हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य, 53 लाख 76 हजार रूपए की लागत से पौनी पसारी योजना 02 नग (लघु बाजार निर्माण), 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से कवर्धा में अग्निशमन केन्द्र कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला के ग्राम झलमला में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य, और 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से पो.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास चिल्फी भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

इन कार्यो का होगा शिलान्यास एवं भुमिपूजन मुख्यमंत्री श्री बघेल 4 करोड़ 34 लाख 54 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कुसुमघटा से बोईरकछरा मार्ग के फोंक नदी पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंचर्मा का निर्माण कार्य, 7 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए की लागत से बांटीपथरा से कुई मार्ग हाफ नदी पर उच्चस्तरीय पुलमय पहुंचमार्ग का का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 78 लाख 96 हजार रूपए की लागत से अमेरा से सिली मार्ग पर नीरा नदी पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 6 करोड़ 20 लाख 70 हजार रूपए की लागत से रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन योजना, 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की लागत से कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया की हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 16 लाख 21 हजार रूपए की लागत से दुधिया माईनर का रिमाडलिंग एवं नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 71 लाख 09 हजार रूपए की लागत से सरसहा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 51 हजार रूपए की लागत से दुल्हार जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 55 लाख 18 हजार रूपए की लागत से नक्टा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए की लागत से पो. मै. पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास कवर्धा भवन निर्माण कार्य, 5 करोड़ 1 लाख 33 हजार रूपए की लागत से बड़ौदा से दैहानडीह मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित लंबाई 2.80 किमी का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 8 लाख 30 हजार रूपए की लागत से बीरूटोला खार से धमकी मुख्य मार्ग तक लंबाई 1.90 किमी का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 79 लाख 15 हजार रूपए की लागत से उड़ियाखुर्द कौहारी मार्ग लंबाई 2.90 कि.मी. का निर्माण, 4 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत से ग्राम चारभाठा से दुल्लापुर चरडोंगरी मार्ग लंबाई 3.30 किमी का निर्माण, 48 लाख 3 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा में राजस्व कार्यलय भवन का निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से मोतिमपुर में हाईस्कूल भवन का निर्माण, 1 करोड़ 66 लाख 60 हजार रूपए की लागत से मुख्यमार्ग से राईसमिल के पास पुसेरा तक लंबाई 1.60 किमी का निर्माण और 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से ग्राम अचानकपुर में हाईस्कूल भवन का शिलान्यांस करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page