G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

संकुल केंद्र भालुचूवा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को सम्पन्न हुआ

संकुल केंद्र भालुचूवा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को सम्पन्न हुआ

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया- बोड़ला ब्लाक के भालुचुआ में संकुल स्तरीय वार्षिक उत्सव मंगलवार को सम्पन्न हुआ।संकुल स्तरीय भालूचुवा का वार्षिकोत्सव मुख्य अतिथि कामदत्त गेंड्रे (सरपंच प्रति.भालुचुवा), तथा विशिष्ट अतिथि हंसाराम (अध्यक्ष SMC हाई स्कूल), गिरवर मोहले (अध्यक्ष SMC मिडिल स्कूल), देवप्रसाद लहरे (अध्यक्ष SMC प्राईमरी स्कूल), हीरो दास जांगड़े की उपस्थिति में सपम्पन्न हुआ। मंजू कुर्रे ( प्राचार्य, हाई स्कूल), एस. पी. गुप्ता (प्रधानपाठक) एवं ब्यासनारायण वर्मा (प्रधानपाठक) के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

संकुल समन्वयक अखिलेश मिश्र ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में संकुल केंद्र के सभी हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी कला और योग्यता का प्रदर्शन किया।सभी अतिथियों द्वारा इस पूरे कार्यक्रम की सराहना की गई और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सरपंच ग्राम पंचायत भालुचुवा एवं ग्रामवासियों के साथ ही संकुल के शिक्षक/शिक्षिका पूनम तिवारी, साधराम बंजारे, तरुणा नामदेव, नूतन यादव, श्रीमती भूमिका देशमुख, बबिता सिंह, नीतू पोरते,लक्ष्मी पाण्डेय, कामेश मसिया,नसीमा,परसराम, चैनदास मानिकपूरी, हेमराय कोसले, श्रीमती तपेश्वरी, रामावतार डहरिया, मधुलता यादव, उदय राजपूत, जानकी भारती, दयाराम, तिजिया तथा भूषण एवं इनकी टीम ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page