G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेगा कबीरधाम जिले का पुरूषोत्तम निर्मलकर

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेगा कबीरधाम जिले का पुरूषोत्तम निर्मलकर

AP न्यूज़ पंडरिया

कुंडा कर्नाटक के हुबली धारवाड़ में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयनित जिला कबीरधाम कुण्डा खम्हरिया के निवासी मंडली राम निर्मलकर के पुत्र पुरूषोत्तम निर्मलकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होगा।पुरुषोत्तम निर्मलकर ने बताया की जय महामाया नव युवक मंडल समिति के को नेहरू युवा केंद्र कवर्धा द्वारा जिला युवा मंडल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

जोकि समाज में उत्कृष्ट सेवा करने के लिए यह सम्मान दिया जाता है।यह कार्यक्रम में अन्य राज्य के युवाओं के साथ मंच साझा करने का मौका भी मिलेगा जिस्से भारत की संस्कृति को बेहतर तरिके से समझने जाने का अवसर भी मिलेगा,एवं साथ ही कर्नाटक की संस्कृति नहीं बल्कि पूरे भारत की संस्कृति को देखने व समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही कार्यक्रम में चार चरणों में माइंड फूल मार्निंग, यूथ शिखर सम्मेलन, स्वदेशी खेल .जागरूकता, सांस्कृतिक समारोह सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेने व देखने का अवसर मिलेगा,इस अवसर के लिए नेहरू युवा केन्द्र व राज्य निर्देशक श्रीकांत पांडे और जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page