ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

लोहारा में हुआ जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कवर्धा, 30 दिसम्बर 2022। नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद के कुशल मार्गदर्शन में कार्य कर रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्लस्टर के विजेता युवा मंडल और युवती मंडल के सभी सदस्यो और अन्य गांव के युवाओं ने भाग लिया। जिसमे सामूहिक खेल और एकल खेल का अयोजन किया गया। ग्रुप खेल में रस्साकस्सी में प्रथम स्थान पर लोहारा ब्लॉक के धनगांव के टीम ने स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर पंडरिया ब्लॉक के युवा मंडल के टीम ने स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लोहारा ब्लॉक के धनगांव और द्वितीय स्थान पर पंडरिया ब्लॉक के स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एकल खेल गोला फेंक बालक में प्रथम स्थान पर तोषण वर्मा, द्वितीय स्थान पर पूनम और तृतीय स्थान पर चंद्रेश रजक, गोला फेंक बालिका में प्रथम स्थान पर गायत्री वर्मा, द्वितीय स्थान पर चंद्रकला, तृतीय स्थान पर कांति, 100 मीटर बालक दौड़ में प्रथम स्थान विजय, द्वितीय स्थान पर अरुण कुमार तृतीय स्थान पर घनश्याम निषाद, 100 मीटर बालिका में प्रथम स्थान पर चंद्रकला, द्वितीय स्थान पर टिकेश्वरी और तृतीय स्थान पर प्रीति, लंबी कूद पर प्रथम स्थान पर कोमल, द्वितीय स्थान पर गगन तृतीय स्थान पर विजय सिन्हा, लंबी कूद बालिका प्रथम स्थान पर चंद्रकला, द्वितीय स्थान पर शुखियारीन, तृतीय स्थान पर टिकेश्वरी धुर्वे ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर लोहारा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, सुखनंदन साहू जनपद सदस्य, श्री चन्द्रशेखर नगराज एल्डरमैन नगर पंचायत  और जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद और चारों ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page