G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaon

बाढ़ देखने गए नाले में बहा 22 वर्षीय युवक ..ग्रामवासियो की सूचना पर तत्काल बघमर्रा के घटनास्थल पर पहुचें विक्रांत

बाढ़ देखने गए नाले में बहा 22 वर्षीय युवक ..ग्रामवासियो की सूचना पर तत्काल बघमर्रा के घटनास्थल पर पहुचें विक्रांत

AP न्यूज खैरागढ़ग्राम पंचायत बघमर्रा करमतरा

खैरागढ़– ग्राम पंचायत बघमर्रा-करमतरा नाले में आज सुबह बाढ़ देखने गए बघमर्रा निवासी रूपेश साहू पिता परसादी साहू उम्र 22 वर्ष उफनते नाले की चपेट में आ जाने से बह गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को दिया जिस पर विक्रांत सिंह ने बरशते पानी में तत्काल ग्राम बघमर्रा पहुँच कर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के पश्चात पुलिस अधीक्षक राजनादगांव से दूरभाष में सम्पर्क करके नाले में बहे युवक के लिए गोताखोर की व्यवस्था करने के लिए कहा। साथ ही विक्रांत सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अभी लगातार बारिश हो रही है जिससे नदी-नाले का जलस्तर बढ़ने लगा है जिसके चलते नदी नाले के समीप न जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page