G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

वन मंत्री ने पीजी कॉलेज कवर्धा के परिसर में 4 लाख रुपए की लागत से बोटानिकल गार्डन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

वन मंत्री ने पीजी कॉलेज कवर्धा के परिसर में 4 लाख रुपए की लागत से बोटानिकल गार्डन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने पीजी कॉलेज कवर्धा के परिसर में 4 लाख रुपए की लागत से बोटानिकल गार्डन निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। वन मंत्री अकबर ने कहा कि कॉलेज परिसर में बोटानिकल गार्डन निर्माण होने से विद्यार्थियों के अध्ययन में सुविधा होगी।

विद्यार्थी इसके माध्यम से प्रैक्टिकल अध्ययन कर सकेंगे। इसके निर्माण होने से विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे के अध्ययन में सहायक सिद्ध होगा। शासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत महाविद्यालयों में सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों को लाभ भी मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page