G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

छेड़छाड़ के आरोपी को चौकी दामापुर पुलिस ने महज 06 घंटे के भीतर पहुंचाया सलाखों के भीतर।

छेड़छाड़ के आरोपी को चौकी दामापुर पुलिस ने महज 06 घंटे के भीतर पहुंचाया सलाखों के भीतर

AP न्यूज़: कबीरधाम जिले के थाना कुंण्डा चौकी दमापुर में दिनांक-24.03.2022 को प्रातः 09.00 बजे प्रार्थिया द्वारा चौकी दामापुर थाना कुण्डा आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.03.2022 के रात्रि 22.00 बजे मेरे घर के अन्दर जबरजस्ती घुसकर आरोपी नरेश सिंगरौल पिता रामनिहोरा सिंगरौल उम्र 40 साल साकिन गोबर्रा पुलिस चौकी दामापुर थाना कुण्डा के द्वारा बेईज्जती करने के नियत से हाथ बांह पकड़ जमीन में पटक दिया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 100 / 2022 धारा 456,354 भादवि कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनिषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेन्द्र कुमार बेन्ताल के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कुंण्डा श्री भागवत प्रसाद तिवारी के दिशा निर्देश पर चौकी प्रभारी श्री रघुवंश पाटिल के कुशल नेतृत्व में आरोपी को तत्काल पता तलाश कर दिनांक 24.03.2022 को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय पंडरिया भेजा गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी स.उ.नि. रघुवंश पाटिल , प्र 0 आर 0 267 राकेश – सिन्हा , आरक्षक 493 हीरेश सिंह , सैनिक 75 का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page