G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

थाना बोड़ला पुलिस की सफल कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को बोड़ला पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना बोड़ला पुलिस की सफल कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को बोड़ला पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोड़ला। थाना बोड़ला पुलिस की सफल कार्यवाही चोरी का मोटरसायकल कीमत 40 हजार सहित आरोपी गिरफ्तार।पूरा मामला बोड़ला ब्लॉक अंर्तगत ग्राम खरिया प्राथी प्रकाश बंजारे के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घर के आंगन से उसके स्वयं के मोटरसायकल क्रमांक सीजी 09 जे0एच0 5041 को कोई अज्ञात चोर घर के आंगन से चोरी करके ले गया है। इस रिपोर्ट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा.लालउमेंद सिंह के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, जिला कबीरधाम व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगदीश उइके और थाना प्रभारी बोड़ला रमाकांत तिवारी के दिशा निर्देशन में लगातार संपत्ति सम्बन्धी व अन्य अपराध पर लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही।

इसी तारतम्य में मुखबिर से सूचना मिली कि सोनू उर्फ केशरी लाल पिता शोभराम चंद्रवंशी उम्र 21 साल साकिन परसवारा थाना पांडातराई जिला कबीरधाम द्वारा चोरी का मोटरसायकल का नम्बर बदलकर उपयोग कर रहा। जिससे बोड़ला पुलिस के द्वारा संदेही को हिरासत में लेकर मोटरसायकल चोरी के सम्बंध में पूछताछ किया गया।

आरोपी ने पुछताक्ष में मोटरसायकल चोरी की घटना को स्वीकार किया।गिरफ्तार आरोपी पूर्व में बोड़ला थाने में मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी की घटना में गिरफ्तार हो चुका है।अपराध धारा का पर्याप्त सबूत पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर से जेल भेजा गया है।

उक्त सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी बोड़ला रमाकांत तिवारी व थाना बोड़ला के सम्पूर्ण स्टाप का सराहनीय कार्य व योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page