G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : मारपीट मे घायल व्यक्ति की मृत्यु.. 18 साल का युवक की मौत..आरोपी गिरफ्तार

पंडरिया : मारपीट मे घायल व्यक्ति की मृत्यु.. 18 साल का युवक की मौत..आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज़:  आरोपि गिरफ्तार

मारपीट में घायल व्यक्ति की मृत्यु – पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पंडरिया श्री भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में, में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा गंभीर मारपीट प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही की गई।

दिनांक 28/05/2025 को प्रार्थी दीपक यादव, निवासी भद्राली, थाना पंडरिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 7:30 बजे मोटरसाइकिल में जाने की बात को लेकर फलित यादव एवं बाबूलाल का लड़का मुकेश यादव द्वारा उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में लक्ष्मीनारायण, वीरेंद्र यादव एवं सुरेंद्र यादव घायल हो गए थे।

प्रकरण में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। दिनांक 29/05/2025 को सूचना प्राप्त हुई कि मारपीट में घायल वीरेंद्र यादव की उपचार के दौरान बिलासपुर में मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम पश्चात प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) BNS जोड़ी गई एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। गठित टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए फरार आरोपियों की पतासाजी कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा :

  • उप निरीक्षक ज्ञान सिंह कोरेटी
  • सहायक उप निरीक्षक मानिक राम सिन्हा
  • प्रधान आरक्षक सतीश साहू
  • आरक्षक अजयकांत तिवारी, ईश्वर चंद्रवंशी, अमित गौतम, द्वारिका चंद्रवंशी एवं आकाश भोई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page