G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

गरीब कल्याण सम्मेलन: किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी, 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई राशि

गरीब कल्याण सम्मेलन: किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी, 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई राशि

कवर्धा। पूरे प्रदेश में गरीब कल्याण योजना का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमे कवर्धा जिला मुख्यालय और मंडल स्तर पर गरीब कल्याण योजना को किसान और भाजपा परिवार के साथ वरिष्ठ लोगो ने भी इस योजना को सहराया,जिला भाजपा कार्यालय में ध्यान पूर्वक सुना और समझा।
जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 11वीं किस्त जारी की।

श्री सिंह ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गरीब कल्याण सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार ने वर्चुअल माध्यम से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी की।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त जारी कर दिया गया है। इससे देश के 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में दो-दो हजार रुपए आए। बताते चले कि इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 21,000 करोड़ रुपये का हस्तांतरण हुआ। शिमला के रिच मैदान में आयोजित इस सभा में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की।

अशोक साहू पूर्व विधायक ने बताया कि इस योजनाओं की शुरुआत के पहले पीएम मोदी ने शिमला में एक रोड शो में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ये शिमला का रिज का मैदान बहुत छोटा मैदान है, सभी लोग सभा स्थल तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।
कई राज्यों में किया गया कार्यक्रम का आयोजन-

उल्लेखनीय हो कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन देश भर में राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। यह सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी में एक महत्वपूर्ण योजना है,ऐसे जन कल्याणकारी योजनाओं को सुनने के लिए प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक दुर्गेश ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द चंन्दवंशी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष पटेल,जशविन्दर बग्गा, जिला सोशल मीडिया संयोजक बसन्त नामदेव,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर,सुरेश दुबे जिला मंत्री भाजपा, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष चंदन पटेल, पिपरिया मंडल महामंत्री सुनील साहू, कवर्धा ग्रामीण किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, महामंत्री मुकेश चंद्रवंशी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा , किसान मोर्चा मंडल मंत्री खेमराज साहू , किसान मोर्चा मंडल मंत्री कमलेश दिवेदी , किसान मोर्चा महामंत्री शंभू देवागन, अजय अवश्थी, गोपाल साहू शहर मंडल उपाध्यक्ष, सहयोजक झुगगी झोपडी प्रकोट देव चौबे, दली चंन्द दुर्वे, विजय पटेल, कैलाश चौहान, दुखित राम साहू, सहित किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page