G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

हार्दिक पंड्या के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने दिया बेटे को जन्म

Hardik pandya 
Image Source : INSTAGRAM

 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। सर्बियाई मूल की डांसर-अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी फेज को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं थी जहां हर कदम पर हार्दिक पंड्या उनका साथ निभाते हुए दिखाई दे रहे थे।

इससे पहले कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन में ही हार्दिक और नताशा ने शादी की थी। इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह पिता बनने वाले हैं। 

View this post on Instagram

??❤️

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

हार्दिक के पिता बनने की खबर सामने आते ही फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी है कि हार्दिक अपने अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे। हालांकि नाम को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि इससे पहले हार्दिक ने अपनी ने पत्नी की प्रेग्नेंसी के दौरान की काफी सारी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इन तस्वीरों में वह नताशा की काफी देखभाल करते हुए नजर आ रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page