G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

सुशांत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरलू, वाटरगेट : सुब्रमण्यन स्वामी

 सुब्रमण्यन स्वामी
Image Source : TWITTER/OFFICIAL ACCOUNT

मुंबई: भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। स्वामी ने ट्वीट कर कहा, “सुशांत सिंह राजपूत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरलू और वाटरगेट है। अपना सीट बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि जबतक दोषी को सजा नहीं मिल जाता, तब तक हम अपनी कोशिश नहीं छोड़ेंगे।”

शुक्रवार को स्वामी ने दिवंगत अभिनेता के नौकर की अनुपस्थिति और सुशांत की मौत के बाद दो ऐंबुलेंस बुलाए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “क्यों दो ऐंबुलेंस बुलाए गए थे? किन्होंने इसे बुलाया था? अगर मुझे सही जवाब नहीं मिलता है तो हम इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि क्यों एसएसआर का इमानदार नौकर लापता है। वह जिंदा है या मर गया? क्या दूसरी ऐंबुलेंस उसके लिए थी?”

स्वामी सुशांत की मौत के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कई पत्र लिखा था। बीते सप्ताह स्वामी ने सुशांत के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पांच डॉक्टरों को भी आड़े हाथों लिया था।

(इनपुट- आईएएनएस)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page