G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

सहायक ग्रेड-2 एवं 3 का स्किल टेस्ट परीक्षण 3 दिसंबर को

@Ap news कवर्धा : कार्यालय कलेक्टर, अध्यक्ष शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय कवर्धा द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार मेरिट लिस्ट के आधार पर सहायक ग्रेड-2 एवं 3 का स्किल टेस्ट परीक्षण एवं अकादमिक संवर्ग का लिखित परीक्षा की समय सारणी अनुसार आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत दो दिसंबर को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन एन.आई.सी. के वेबसाईट दपबणूंंतकींण्हवअण्पद में किया जाएगा। विज्ञापन के अनुसार मेरिटक्रम के 1 अनुपान 10 में 3 दिसंबर को कलेक्टर परिसर में स्थित एन.आई.सी. कक्ष में सहायक ग्रेड-2 एवं 3 का स्किल टेस्ट परीक्षण सबेरे 11 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। मेरिटक्रम के 1 अनुपात 15 में तीन दिसंबर को अकादमिक संवर्ग अंतर्गत सभी विषयों के व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक एवं कम्प्यूटर शिक्षक की लिखित परीक्षा शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय कवर्धा में दोपहर एक बजे से दो बजे तक लिया जाएगा। अकादमिक संवर्ग का अंकसूची के प्राप्तांकों, अनुभव, लिखित परीक्षा के वेटेज के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय कवर्धा में चार दिसंबर को सबेरे 11 बजे से साक्षात्कार व्याख्याता अंग्रेजी साहित्य, हिन्दी साहित्य, सामा. विज्ञान, वाणिज्य तथा शिक्षक सामा.विज्ञान का लिया जाएगा। शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय कवर्धा में चार दिसंबर को सबेरे 11 बजे से साक्षात्कार व्याख्याता गणित शिक्षक गणित, शिक्षक कम्प्यूटर, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक, प्रधान पाठक प्राथमिक एवं सहायक शिक्षक कला का लिया जाएगा। आवेदक मेरिट लिस्ट के अनुसार दिये गये अनुपात में नियत तिथि, स्थान एवं समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। पृथक से बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा। विलम्ब की स्थिति में आवेदक स्वयं जवाबदार होगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page