G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

संजय झा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया गया, सुबह किया था सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट

संजय झा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया गया, सुबह किया था सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट
Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी ने संजय झा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होंने सचिन पायलट के पक्ष में कई ट्वीट किए थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के लिए निलंबित किया जाता है।

सजंय झा कल से अबतक सचिन पायलट के पक्ष में कई ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने सुबह लिखा, “साल 2013 से साल 2018 के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी को खूनी, आंसू, मेहनत, पसीना दिया। कांग्रेस पार्टी भी 21 सीटों से 100 सीटों पर पहुंच गई. इसके लिए हमने उन्हें सिर्फ performance bonus दिया। हम इतने गुणी हैं। हम इतने पारदर्शी हैं।”

इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने पूछा, “पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, फिर सचिन पायलट, अब अगला कौन”

एक अन्य ट्वीट में संजय झा ने कांग्रेस पार्टी और अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि एकमात्र तरीका जिसके जरिए राजनीतिक दल आगे चलते रहेंगे और बढ़ते रहेंगे कि वो जब ग्रोथ का एकमात्र मापदंड प्रदर्शन और रिजल्ट होगा। साल 2013 में कांग्रेस सीएम गहलोत ने सबसे कम 21 सीटें दीं। उन्हें साल 2018 में अवार्ड के रूप में सीएम पद दिया गया। तीसरी बार. साल 2019 लोकसभा में उन्होंने पार्टी को शून्य सीटें दी। क्या ये सही है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page