G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय सिंघारी में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय सिंघारी में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

बोड़ला। शासकीय हाई स्कूल सिंघारी में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। जिसमें शिक्षकों और बच्चों के बीच महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवनी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य माखन सिंह मरकाम द्वारा गणितज्ञ के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

हिंदी के व्याख्याता एच एल चंद्रवंशी ने मानव जीवन में गणित की उपयोगिता को बताया। उन्होंने बताया कि बिना गणित के जीवन संभव नहीं है पल-पल में गणित का उपयोग होता है जन्म से लेकर खाने-पीने ,पहनने से लेकर दैनिक जीवन में गणित का उपयोग किया जाता है। पहेलियां मुहावरे एवं लोकोक्तियां का जानकारी भी प्रदान किया गया।

गणित के शिक्षक संजय कुमार ने रामानुजन को गणित का जादूगर बताया उन्होंने बताया कि महान गणितज्ञ रामानुजन एक प्रश्न को हल करने का तरीका सौ प्रकार से हल कर सकते थे। विद्यार्थियों को गणित की विभिन्न आकृतियां जैसे त्रिभुज ,चतुर्भुज, वृत्त एवं कोण की समूह प्रदर्शन विद्यार्थियों द्वारा कराया गया।

श्री लांझे ने बताया कि गणित एक ऐसा विषय है, जिसे अगर बच्चे समझ कर पढ़ेंगे तो जीवन भर नहीं भूलता है. उन्होंने सभी बच्चों को उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि हमारे देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म-दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है. भारत सरकार द्वारा गणितज्ञ एस. रामानुजन के जन्म-दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा 26 फरवरी 2012 को की गई थी. इसके बाद से हर वर्ष 22 दिसंबर को इसे मनाया जाता है. राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित से संबंधित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. महान गणितज्ञ रामानुजन गणित के ज्ञाता थे जिस कारण से उनको गणित के मास्टरमाइंड भी कहते थे। और उनके याद में ही गणित दिवस मनाया जाता है

विद्यार्थियों ने भी महान गणितज्ञ की जीवनी पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य माखन सिंह मरकाम, संजय कुमार, एल एच चंद्रवंशी, टी गजेंद्र, एन जयसवाल, एच अवस्थी, डी कृसान, डी भंडारी, जे आर साहू, मनहरण देवांगन सहित संस्था के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page