G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDantewada

विधायक भीमा मंडावी की हत्या के मामले में आरोप पत्र पेश

रायपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा बस्तर जिले की एक विशेष अदालत में विधायक भीमा मंडावी और उनके सुरक्षा कर्मचारियों की हत्या से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपपत्र पेश कर दिया। एनआईए ने शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष 33 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया।

इनमें से छह गिरफ्तार हो चुके हैं। पांच की मौत हो चुकी है और 22 फरार हैं। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर एनआईए ने यह कार्रवाई की है। विधायक और उनके चार सुरक्षा कर्मचारियों की काफी समय पहले बस्तर अंचल में बारुदी सुरंग विस्फोट के जरिए नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

तेवाड़ा में 9 अप्रैल को हुए नक्सली हमले में दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मांडवी और चार सुरक्षा कर्मी मारे गए थे। माओवादी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। नक्सली उनके चार हथियार भी उठा ले गए थे। भाकपा (माओवादी) ने एक बयान जारी हमले की जिम्मेदारी ली थी।

दो पेज के बयान को नक्सलियों के दंडकारण्य विशेष क्षेत्र की दरभा डिवीजन समिति के सचिव साईनाथ के नाम से जारी किया गया था। इसने कई भीषण हमलों को अंजाम दिया है। इसमें बस्तर की झीरम घाटी में 25 मई 2013 का हमला भी शामिल है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता मारे गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page