BemetaraChhattisgarh
विधायक आशीष छाबड़ा ने बिजाभाठ सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया


बेमेतरा। विधायक आशीष छाबड़ा ने बिजाभाठ धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया विधायक आशीष छाबड़ा ने निरीक्षण के दौरान किसानो से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के बारे मे पूछा जिसमे उपस्थित किसानो ने संतोष व्यक्त किया विधायक आशीष छाबड़ा ने सेवा सहकारी समिति से धान खरीदी के सम्बंध में जानकारी ली जिसमे समिति प्रबंधक द्वारा बताया गया कि समिति ने कुल अठारह हजार आठ सौ पच्चीस क्विंटल धान खरीदी की है जिसमे मोटा-पतला तथा सरना धान शामिल है,सेवा सहकारी समिति के पास पर्याप्त मात्रा में धान खरीदी की बोरी उपलब्ध है,तथा धान धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है,विधायक आशीष छाबड़ा ने समिति प्रबंधक को किसानो के साथ उचित बर्ताव तथा सहयोग करने हेतु निर्देशित किया।
