BIG NewsINDIATrending News

विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया पर भड़क उठी पत्नी रिचा दुबे, कही ये बात…

Vikas Dubey wife Richa Dubey reaction on his encounter । 
Image Source : INDIA TV

कानपुर। गैंगस्टर विकास दुबे के भैरोघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी रिचा दुबे मीडिया पर भड़क उठीं। मीडिया पर भड़स निकालते हुए विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने कहा-मरवा दिया उसके बाद झूठ बोलते हो। मीडिया जब सवाल पुछने के लिए रिचा दुबे के पास गया तो रिचा ने तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहा पहले मरवा दिया उसके बाद झूठ बोल रहे हो। 

विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया पर भड़कते हुए रिचा दुबे ने जमकर भड़ास निकालते हुए मीडिया पर भड़क उठीं। पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या इनकाउंटर सही हुआ, तो उसके जवाब में कहा जिसने गलती करी उसको सजा मिलेगी, ये मैं कह रही हूं। एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या उसके (विकास दुबे) के साथ सही हुआ, तो मीडिया पर भड़कते हुए कहा कहा हां हां हां सही हुआ।

बता दें कि, विकास दुबे के रिश्तेदार बहनोई विकास का शव लेने के लिए कानपुर हैलट पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी से भी कुछ बात करने से इनकार कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि विकास दुबे को 3 गोली लगी थी, विकास दुबे को तीनों गोली सीने में लगी थीं। 

ये भी पढ़ें: जानिए विकास दुबे की मौत पर पिता रामकुमार दुबे ने क्या कहा…

ये भी पढ़ें: बहनोई को सौंपी गई विकास दुबे की डेड बॉडी, सीने में लगी थी 3 गोलियां

विकास दुबे की मौत पर विकास के पिता रामकुमार दुबे ने कहा है कि “हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। (सवाल-क्या आप उसके अंतिम संस्कार पर जाएंगे?) मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की”। 

बता दें कि विकास दुबे की मां सरला दुबे ने भी अपने अपराधी बेटे का शव लेने से इंकार कर दिया है। विकास की मां ने तो कानपुर आने से ही इंकार कर दिया है। वह अभी भी लखनऊ में ही है। वह बेटे के एनकाउंटर के बाद मीडिया के सामने भी नहीं आई। विकास दुबे के शव के पोस्टमार्टम से पहले इसका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

ये भी पढ़ें: विकास दुबे की गाड़ी पलटने की वजह आई सामने, यूपी STF ने दी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page