G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

राष्ट्रीय राजधानी में चली, धूल भरी आंधी, कई इलाकों में बारिश, पारा लुढ़का

Representational Image
Image Source : AP

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान बृहस्पतिवार को बादलों से ढक गया और तेज धूल आंधी चली, जिसके फलस्वरूप दृश्यता घट गयी। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार धूल भरी आंधी आयी है। छिटपुट स्थानों, खासकर उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश होने और ओलावृष्टि होने की भी खबर है। कुछ क्षेत्रों में पेड़ भी उखड़ गये। इससे बिजली के तारों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह नए पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम था। राष्ट्रीय राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चली। उन्होंने बताया कि धूल भरी आंधी और बारिश से खासकर उत्तरी दिल्ली में पारा काफी नीचे आ गया। अन्यत्र तापमान कम से कम दो डिग्री तक तापमान गिरा।

IMD वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 15 अप्रैल से 15 जून के बीच धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि आम बात है। निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा स्काईमेट वेदर के महेश पलवट ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अबतक लू नहीं आयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page