G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

राजस्थान: 1 जून से खुलेंगे स्मारक, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

राजस्थान: 1 जून से खुलेंगे स्मारक, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान सरकार ने एक जून से स्मारकों को खोलने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिया है। किसी भी स्मारक, संग्रहालय को खोलने से पहले सुबह में और फिर दोपहर में उसे सैनिटाइज करना होगा। इसके साथ ही जो भी स्टाफ वहां पर तैनात होंगे उनकी नियमित थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं स्मारकों पर सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करना होगा और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 

एक जून से खुलनेवाले स्मारकों में शुरुआत के कुछ दिनों के लिए पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। वहीं नेशनल पार्क में सफारी की दरों में भी कमी की जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश में 18 मार्च से स्मारक और नेशनल पार्क बंद थे। एक अनुमान के मुताबिक पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को लॉकडाउन की वजह से करीब 4 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page