राजधानी में रावण दहन पर देर रात विवाद,SDM के निर्देश पर BTI ग्राउंड पर बने रावण को पुलिस ने उखाड़ा, भारी बल तैनात


रायपुर,25 अक्टूबर 2020। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित BTI ग्राउंड में देर रात रावण दहन को लेकर समिति एवं पूर्व पार्षद के बीच विवाद हो गया।
आपको बता दे कि राजधानी में प्रशासनिक आदेश के मुताबिक बड़े स्तर पर किसी तरह का आयोजन नहीं किया जाना है। रावण दहन के लिए अधिकतम 10 फीट के पुतले की अनुमति प्रदान करते हुए सामान्य तरीके से उत्सव मनाए जाने का आदेश जारी किया जा चुका है। मामला खम्हारडीह की 70 साल पुरानी समिति और पूर्व पार्षद का हैं।
पुरानी समिति के पास ADM से प्राप्त अनुमति है, लेकिन पूर्व पार्षद राकेश धोतरे ने एक नई समिति का गठन कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विवाद काफी बढ़ चुका है और दोनों पक्ष के लोग अपना दावा मनवाने के लिए थाना में जुटे हुए हैं।
विवाद को देखते हुए ADM विनीत नंदनवार के निर्देश पर SDM ने मैदान पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। अब जब तक मामला पूरी तरह से शांत नहीं हो जाता, तब तक आयोजन समिति या फिर अन्य दूसरे लोग किसी तरह की व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आज की व्यवस्था को लेकर प्रशासन को ही बड़ा फैसला करना पड़ सकता है।