

भारतीय सेना के शीर्ष सैन्य कमांडरों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा सुरक्षा माहौल को संभालने के अंदाज के लिये सेना की तारीफ की। राजनाथ के बयान को पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के सीधे संदर्भ में देखा जा रहा है।


