ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

महंगाई भत्ते की घोषणा नही किये जाने से राज्य के कर्मचारी है आक्रोशित :- शिवेंद्र चंद्रवंशी

केंद्र की भांति राज्य भी जल्द करे महंगाई भत्ता की घोषणा

महंगाई भत्ते की घोषणा नही किये जाने से राज्य के कर्मचारी है आक्रोशित :- शिवेंद्र चंद्रवंशी

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली पूर्व 3% महंगाई भत्ते की सौगात दी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियो का महगाई भत्ता 28% से बढ़कर 31% प्रतिशत हो गया है।
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा है कि राज्य सरकार को भी अविलंब 14% महंगाई भत्ते का आदेश जारी किया जाना चाहिए। वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 17% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो केंद्र के कर्मचारियों से 11% कम था। केंद्र द्वारा 3% बढ़ाये जाने के बाद यह अंतर बढ़कर 14% हो गया है। जिससे प्रदेश के कर्मचारी हताश, निराश एवं आक्रोशित है। वर्तमान में व्याप्त महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है। राज्य सरकार ने 5% महंगाई भत्ते की घोषणा करने के पश्चात जल्द ही 11% महंगाई भत्ते की घोषणा करने की बात कही गई थी.. पर दीपावली का त्यौहार करीब आने के पश्चात भी राज्य शासन ने महंगाई भत्ते की घोषणा नही की है। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी ने आगे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रीगण विभिन्न कार्यक्रमों में कोविड काल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बताया गया है, कोविड के बाद भी प्रदेश की विकास दर नही रुकी है.. राज्य के इस विकास में प्रदेश के कर्मचारियों का भी योगदान होता है परन्तु जैसे ही उन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के बात आती है, तो राज्य शासन द्वारा आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कह दी जाती है जो अत्यंत निराशाजनक है। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ प्रदेश के मुखिया से मांग करता है कि प्रदेश के कर्मचारियों को 14% महंगाई भत्ते की घोषणा करे। जिससे इस महंगाई के समय मे अपना घर परिवार अच्छे से चला सके।

शिवेंद्र चंद्रवंशी
जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ,कबीरधाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page