मध्य प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 3500 के पार, शनिवार को 13 लोगों की हुई मौत


मध्य प्रदेश में कोरोना संकट दिनों दिन घातक होता जा रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3500 के आंकड़े को पार कर गई है। शनिवार को यहां 173 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 214 पहुंच गया है। अब तक कोरोना वायरस ने राज्य के 39 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। राज्य में अब तक सामने आए कुल मामलों में आधे सिर्फ इंदौर से सामने आए हैं। यहां अब तक 1858 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3574 पहुंच गई है। शनिवार को यहां 173 मामले सामने आये। राज्य में कल 13 मौतें हुई जिसके साथ ही एमपी में मौत का आंकड़ा 214 पर पहुँच गया है। अब तक एमपी के 39 जिले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि प्रदेश में 1655 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
देश भर में 62000 से ज्यादा मामले
देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या शनिवार को 62,000 के आंकड़े को पार कर गई जबकि महामारी के कारण मरने वालों की संख्या भी 2,000 से ज्यादा हो गई है। राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आ रहे सैकड़ों मामलों और वैश्विक स्तर पर लॉकडाउन में ढील देने वाली अर्थव्यवस्थाओं में संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकारों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारत सरकार द्वारा विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिये चलाए गए व्यापक अभियान के बीच विदेश से सात मई को केरल लौटे दो लोगों के संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ रही हैं। ये दोनों लोग दुबई और अबुधाबी से अलग-अलग उड़ानों से भारत आए थे।
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले
| जिला | कोरोना पॉजिटिव | मौत |
| इंदौर | 1858 | 89 |
| भोपाल | 743 | 30 |
| उज्जैन | 227 | 45 |
| जबलपुर | 119 | 05 |
| खरगौन | 81 | 8 |
| बड़वानी | 26 | 0 |
| शिवपुरी | 3 | 0 |
| मुरैना | 22 | 0 |
| ग्वालियर | 17 | 0 |
| छिंदवाड़ा | 5 | 1 |
| विदिशा | 13 | 0 |
| बैतूल | 1 | 0 |
| श्योपुर | 4 | 0 |
| होशंगाबाद | 36 | 3 |
| खंडवा | 56 | 7 |
| रायसेन | 64 | 3 |
| देवास | 37 | 7 |
| धार | 79 | 1 |
| सागर | 6 | 1 |
| शाजापुर | 8 | 1 |
| रतलाम | 23 | 0 |
| मंदसौर | 51 | 4 |
| सतना | 2 | 1 |
| टीकमगढ़ | 3 | 0 |
| आगर मालवा | 13 | 1 |
| अलीराजपुर | 3 | 0 |
| डिंडोरी | 1 | 0 |
| बुरहानपुर | 47 | 5 |
| शहडोल | 3 | 0 |
| हरदा | 3 | 0 |
| रीवा | 2 | 0 |
| अनूपपुर | 3 | 0 |
| अशोकनगर | 1 | 1 |
| पन्ना | 1 | 0 |
| नीमच | 10 | 0 |
| झाबुआ | 1 | 0 |
| सीहोर | 1 | 0 |
| गुना | 1 | 0 |
| भिंड | 1 | 0 |

