G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhMungeliUncategorizedखास-खबर

मंदिर चलो अभियान के अंतर्गत हिंदू राष्ट्र परिषद मुंगेली जिला के तत्वावधान में आयोजित सभा में हिंदू राष्ट्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिशिर कांत हिंदुस्तानी जी एवं संस्थापक आचार्य राम जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंदकिशोर हिंदू जी , छत्तीसगढ़ प्रांतीय कार्याध्यक्ष भागीरती हिंदू जी दाऊपारा चौक स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में मां महामाया का पंचोपचार पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया।

@apnews :मंदिर चलो अभियान के अंतर्गत हिंदू राष्ट्र परिषद मुंगेली जिला के तत्वावधान में आयोजित सभा में हिंदू राष्ट्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शिशिर कांत हिंदुस्तानी जी एवं संस्थापक आचार्य राम जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंदकिशोर हिंदू जी , छत्तीसगढ़ प्रांतीय कार्याध्यक्ष भागीरती हिंदू जी दाऊपारा चौक स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में मां महामाया का पंचोपचार पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रत्येक रविवार को प्रातः 9:00 बजे अपने निकटस्थ मंदिर में सपरिवार जाने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ साहब ने वैदिक सनातन धर्म की गूढ़ बातों पर प्रकाश डाला ।
संस्थापक आचार्य जी ने संगठन विस्तार संबंधी निर्देश दिए । राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने भी संगठन के उद्देश्यों को रखा एवं प्रांत कार्याध्यक्ष ने भी सभी पदाधिकारियों को ऊर्जान्वित किया।राष्ट्रीय संगठन मंत्री विश्राम जी ने सबका आभार प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरगुजा संभाग प्रभारी विश्वनाथ जी, बिलासपुर सह संभाग प्रभारी निलेश जी, मुंगेली जिला अध्यक्ष महोबिया जी, मुंगेली नगर अध्यक्ष तिवारी जी पथरिया प्रखण्ड अध्यक्ष रामकुमार साहू जी एवं लोरमी प्रखण्ड अध्यक्ष साहू जी ,एवं अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे।

राजेश्वर साहू की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page