बोड़ला : बोड़ला ब्लॉक मे कांग्रेस ने संयुक्त तत्वावधान में किसानों के समर्थन में तहसील कार्यालय के पास किया चक्काजाम….


आशु चंद्रवंशी @ बोड़ला: कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 5 में मिलन चौक में तहसील ऑफिस के पास किसानों के आंदोलन की समर्थन में किया चक्काजाम् इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के साथ अत्याचार बंद करो, बंद करो. मोदी सरकार होश में आओ काला कानून वापस लो … के नारे लगाते रहे। केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महिनों से ज्यादा समय से किसानों का आंदोलन अनवरत जारी है,

गणतंत्र दिवस के बाद एक बार फिर किसानों ने आंदोलन को उग्र करते हुए आज पूरे देश भर में चक्का जाम कर दिया है. किसानों के देशव्यापी आंदोंलन को छत्तीसगढ़ में भारी समर्थन देखने को मिला है. प्रदेश के सभी जिलों में किसान संघठन और उनके समर्थन में उतरे कई राजनैति संघठन ने पूरे प्रदेश के राज्यमार्ग और राष्ट्रीय राज्यमार्ग को बंद कर दिया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी. एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलकंठ चन्द्रवंशी के निर्देशानुसार कांग्रेसियो ने एक दिवसीय 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया चक्काजाम नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस पीताम्बर वर्मा के नेतृत्व में किया।चक्का जाम कार्यक्रम में पूरे ब्लॉक भर के रेंगाखार झलमला ,मड़मड़ा ,कुसुमघटा ,खरहट्टा ,महाराजपुर ,तारो ,खैरबना चिल्फी घोंघा ,भीरा ,खरिया ,खरोदा ,दलदली तरेगांव जंगल, बैजलपुर सहित समस्त वनांचल एवं मैदानी क्षेत्र के कार्यकर्ता सहित समस्त कांग्रेस,वरिष्ठजन,ज़ोन,सेक्टर,वार्ड/ बूथ के प्रभारीगण, प्रदेश, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच/ नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद, पुर्व पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई, सेवादल,किसान कांग्रेस,समस्त किसान भाइयों ,झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ, मीडिया विभाग, एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यों सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी।
