ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पूर्व विधायक शशिप्रभा देवी का निधन

कवर्धा ।  रियासत की राजमाता व पूर्व विधायक रानी शशिप्रभा देवी का बीती रात निधन हो गया। वह करीब 81 वर्ष की थी। वह कवर्धा राजघराने की आखिरी राजमाता थी। कुछ महीनों से वह गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। बीती रात लगभग 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पूर्व विधायक योगीराज सिंह की माता थीं।
श्रीमती शशिप्रभा कवर्धा विधानसभा से लगातार दो बार विधायक निवाचित हुई। वह 1977 से 1980 तक रामराज्य परिषद और 1980 से 1985 तक कांग्रेस से विधायक चुनी गईं। विधायक के रूप में उन्होंने कवर्धा जिलें के विकास में उनका योगदान

अनुकरणीय माना जाता है। कवर्धा को कृषि संपन्न बनाने के लिए उन्होंने नहर का निर्माण किया। 70-80 के दशक में सडकों को बेहतर बनाने में योगदान दिया। उनकी विकासपरख सोच के चलते अविभाजित राजनांदगांव जिलें मे कवर्धा की पहचान बनी। उनके निधन की खबर से समूचे जिलें में शोक की लहर हैं। शनिवार दोपहर को उनकी अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page