G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

नानक देव का 551वां  प्रकाश पर्व  30 नवंबर को, बैठक में दिशनिर्देशों का पालन कर मनाने का निर्णय

रायपुर। गुरु नानक देव का  551वां  प्रकाश पर्व  30 नवंबर को है।  इस संबंध में गुरुवार को अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष(कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) महेंद्र सिंह छाबड़ा की अगुवाई में शहर के सभी गुरुद्वारों के अध्यक्ष व पदाधिकारी की बैठक सिविल लाइन में हुई। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी एडीएम एनआर साहू ,एसडीएम प्रणव सिंह मौजूद थे। बैठक में गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव मनाए जाने संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। गुरुद्वारा कमेटी के सभी अध्यक्षों ने प्रशासन की ओर से कोरोना काल निर्देशित सभी आदेशों का पालन करते हुए नानक जयंती मनाने का निर्णय लिया। बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा ने जिला प्रशासन  को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन व प्रशासन की ओर से कोरोना काल के सभी आदेशों का सिख समाज  पालन करते हुए प्रशासन को सहयोग देगा। बैठक में रायपुर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें स्टेशन रोड गुरुद्वारा के अध्यक्ष निरंजन सिंह खनूजा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द सिंह छाबड़ा, जीएस जिपी, मेंबर गुरमीत सिंह सैनी छाबड़ा, सचिव तेजिंदर सिंह होरा, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह गुरुदत्ता, गुरुद्वारा देवेन्द नगर दिलेर सिंह होरा, पंडरी गुरुद्वारा के अध्यक्ष बलविंदर लवली, जसबिर सिंह, हीरापुर गुरुद्वारा अध्यक्ष रंनजोध सिंह, टाटीबंद गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरदीप सिंह, महावीरनगर गुरुद्वारा अध्यक्ष बलुक सिंग, बाबाबुढ्ढा गुरुमुख सिंह चिमा, गुरू अमर दास देवपुरी कुलवंत, गुरुनानक नगर जीएस भाटीया, सोनू सलुजा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page