G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

धान खरीदी को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग, सीएम बघेल बोले-किसानों की वजह से हारी भाजपा

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। सीएम बघेल के मुताबिक किसानों की वजह से ही बीजेपी की हार हुई है। भाजपा अपनी खोई ताकत वापस पाने के लिए बेतुका बयान दे रही हैं।

धान खरीदी में हो रही देरी पर सीएम बघेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण ने देशभर में कई व्यवसायों को प्रभावित किया है। जूट मिल भी इससे अछूता नहीं है। देश की कई जूट मिलें बंद थी।

सीएम के मुताबिक प्रदेश में बारदाना अभी अभी आना शुरू हुआ है। राज्य को 3.5 लाख गठान बारदाने की जरुरत पड़ती है। इतनी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। सीएम बघेल ने धान खरीदी में हुई देरी को इसे ही एकमात्र कारण बताया है।

बिहार जाने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मरवाही में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। सीएम ने बयान दिया है कि मरवाही में कितने रिकॉर्ड अंतरों से हम जीतते हैं, बस ये देखना बचा है बाकी जीत तय है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मध्यप्रदेश और मरवाही के उपचुनाव में किया जीत का दावा

मध्यप्रदेश और मरवाही के उपचुनाव पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दोनों ही स्थानों की परिस्थितियों के अनुसार कांग्रेस जीतने जा रही है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोगों के मन में यह भाव है कि विधायकों ने पार्टी के साथ धोखा किया है। एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में लोग अपना मत देने जा रहे हैं।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमने वहां कार्यकतार्ओं को चुनाव क्षेत्रों में भेजा था उनकी ड्यूटी लगाई थी। सभी क्षेत्रों से कांग्रेस के पक्ष में बेहतर रुझान की जानकारी मिल रही है। मरवाही में कांग्रेस परंपरागत रूप से जीतती रही है। एक बार फिर बड़े मतों से कांग्रेस की जीत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page