धरमपुरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार है। अवैध कब्जा के चलते सरकारी जमीन तक नहीं बची। वहीं सरकारी जमीन को खाली कराने गई पुलिस को समाज के एक विशेष वर्ग के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

@apnews कवर्धा। ग्राम धरमपुरा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार है। अवैध कब्जा के चलते सरकारी जमीन तक नहीं बची। वहीं सरकारी जमीन को खाली कराने गई पुलिस को समाज के एक विशेष वर्ग के विरोध का सामना भी करना पड़ा। नतीजा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को पुलिस सीधे थाने ले आई। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धरमपुरा में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने प्रशासन पिपरिया थाना पुलिस के साथ पहुंची थी। जहां अतिक्रमणकारियों के अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया गया।
अवैध कब्जा तोड़े जाने से आक्रोशित अतिक्रमण कारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। वहीं एक समाज विशेष के लोगों द्वारा अवैध निर्माण तोड़े जाने का पुरजोर विरोध के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल बुलानी पड़ी। तब जाकर अवैध अतिक्रमण तोड़े जाने की कार्रवाई की गई। वहीं अवैध निर्माण तोड़े जाने का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ कर थाना ले आई।
https://secureservercdn.net/198.71.233.227/5vp.d77.myftpupload.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201127-WA0065.mp4?time=1606472116