BIG NewsTrending News

देश में Coronavirus के 61,149 मरीज, 42,298 लोग हुए ठीक, रिकवरी रेट करीब 40 फीसदी

देश में Coronavirus के 61,149 मरीज, 42,298 लोग हुए ठीक, रिकवरी रेट करीब 40 फीसदी
Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: देश भर में करोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 61,149 है जबकि अबतक 42,298 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की रिकवरी रेट 39.62% है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 0.2 व्यक्ति प्रति लाख व्यक्ति है जबकि कोरोना प्रभावित करीब 9-10 देशों में  10 व्यक्ति प्रति लाख व्यक्ति है। उन्होंने कहा, ‘ये काफी संतोषजनक है कि कोरोना पॉजिटिव 42,298 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब सक्रिय मामलों की संख्या 61,149 है’।

अग्रवाल ने बताया कि जब पहला लॉकडाउन शुरू हुआ, तब रिकवरी दर लगभग 7.1% थी,  लॉकडाउन 2 के दौरान रिकवरी दर 11.42% थी, फिर यह 26.59% हो गई। आज रिकवरी रेट 39.62% है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page