G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

जिला चिकित्सालय में होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रारंभ

कबीरधाम जिले के मोतियाबिंद मरीजों के लिए खुशखबरी अब जिला चिकित्सालय में भी होगा  ऑपरेशन निशुल्क

कवर्धा, 21 जनवरी 2021। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान लगभग 9 माह से मोतियाबिंद का ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। वर्तमान में उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में प्रोटोकाल का पालन करते हुए ऑपरेशन करने निर्देशित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. मंडल के निर्देशन तथा सिविल सर्जन डॉ. एस. तिवारी, नोडल अधिकारी डॉ. एस. खरसन के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. मंडल ने बताया कि 25 जनवरी को भर्ती किया जाना है जिनका 27 जनवरी को ऑपरेशन किया जाएगा। इसके पश्चात नियमित रूप से ऑपरेशन प्रारंभ किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में कक्ष क्रमांक 5 में नेत्र सहायक अधिकारी श्री मनीष जॉय के द्वारा अपनी आंख जांच कराकर पंजीयन कराया जा सकता है। जिन्हें तिथि के साथ समय देकर बुलाया जाएगा। मरीजों को साथ में आयुष्मान भारत योजना के तहत अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर आना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page