G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipur

छत्तीसगढ़: मानव तस्करी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…रायपुर की युवती मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ से लापता दो लड़कियों को गुना में बेच दिया गया था, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। उन्हें न केवल छुड़ा लिया गया, बल्कि पुलिस ने दो महिला समेत 5 आरोपियों को भी दबोच लिया है। जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ से गायब दो लड़कियों में से एक जगदलपुर और दूसरी रायपुर की रहने वाली है। डेढ़ डेढ़ लाख रुपए में दोनों को बेचा गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। गुना के कोतवाली और बमोरी थाना क्षेत्र से दोनों लड़कियां बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी राकेश जैन निवासी लालाजी का वाड़ा, दूसरा आरोपी गोविंद शर्मा निवासी परांठ है। मामले में शामिल दो महिलाएं और वाहन चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page