ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
छत्तीसगढ़ पुलिस अकाडमी अब इस नाम से जाना जायेगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस अकाडमी अब इस नाम से जाना जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकाडमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है। उनकी 125वीं जयंती पर पूरे साल हम उनका स्मरण करेंगे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष का रास्ता अपनाया।