G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

गिरदावरी के आधार पर सभी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड, 28 सितम्बर तक संबंधित तहसील कार्यालय में कर सकते है दावा-आपत्ति

कवर्धा, 20 सितम्बर 2020। जिले में कृषि वर्ष 2020 -21 मौसम खरीफ के लिए किये गये गिरदावरी के आधार पर प्रत्येक भूमि के संबंध में राजस्व अभिलेख में अंकित भूमिस्वामी का नाम , भूमि का क्षेत्रफल तथा उस पर ली जा रही फसल विवरण की जानकारी राजस्व विभाग के विभागीय बेवसाईट https://revenue.cg.nic.in/bhuiyanreport ीजजचेरूध्ध्तमअमदनम.बह.दपब.पदध्इीनपलंदतमचवतज के नागरिक सुविधा अंतर्गत उपलब्ध विकल्प  ग्रामवार , भूमिस्वामीवार , फसलवार क्षेत्राच्छादन रिपोर्ट ष् के माध्यम से ऑनलाईन उपलब्ध कराया गया है । यदि उक्त प्रविष्टियों के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो  28 सितम्बर 2020 तक संबंधित तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है । प्राप्त दावा – आपत्ति का निराकरण उपरांत अंतिम प्रकाशन 14 अक्टुबर 2020 तक किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page