G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

खैलटुकरी में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम संपन्न

कवर्धा, 14 जनवरी 2021। नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र के कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत खैलटुकरी में राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गनेशु राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत खैलटुकरी, रामाकांत शुक्ला, हरचरण सिंह खनूजा, ओंकार साहू, राजेश शुक्ला, पवन शर्मा, आनंद परवाना, मुन्ना खान उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में अपना विशेष योगदान देकर भारत को गौरवान्वित किया। विवेकानंद जी का कथन था, उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य कि प्राप्ति न हो जाए। सभी युवाओं को स्वामी जी के जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतार कर गांव, घर और राष्ट्र के लिए अपना योगदान दें। राष्ट्रीय युवा दिवस मे सभी को बधाई देते हुए गांव के विकास के लिए हमेशा तन मन धन से सेवा करने की बात कही।
कार्यक्रम को सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी एवं ओंकार सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय युवा दिवस के इस भव्य आयोजन में नेहरू युवा केंद्र कवर्धा के द्वारा नवगठित सभी युवा मंडलों को एक एक रजिस्टर व पेन देकर विधायक के द्वारा युवा मंडल रेहुंटा, युवा मंडल महका, युवा मंडल खम्हरिया, युवा मंडल सेनहाभाठा, युवा मंडल कोदवा, युवा मंडल खैलटुकरी, युवा मंडल माकरी, युवा मंडल गिरधारीकापा का सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुषोत्तम निर्मलकर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लॉक पंडरिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओंकार सिंह राजपूत राष्ट्रीय स्वयं सेवक, नगेंद्र मोहल्ले राष्ट्रीय स्वयंसेवक व युवा मंडल से दिलेश निर्मलकर, रोहित रजक, विजेंद्र यादव, सूरज साहू, धनंजय साहू, लैनदास मोहले, प्रवीण खांडे, बिहारी साहू सभी युवा साथियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का आभार व्यक्त नागेंद्र मोहले ने किया राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page