खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल जंघेल ने दुर्ग लोकसभा के विभिन्न ग्रामों में किये जनसंपर्क



आज 05 मई । को छत्तीसगढ़ में होने वाले तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर का जनसंपर्क लगातार जारी है। आज खैरागढ़ विधायक दुर्ग लोकसभा के पाटन विधानसभा में विभिन्न ग्राम रूही, मोतीपुर, खम्हरिया एवं संकरा में जनसंपर्क किये एवं विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कांग्रेस को वोट देने की अपील किए।
खैरागढ़ विधायक कांग्रेस पार्टी के योजनाओं की जानकारी दी। दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को प्रचंड मतों से विजय के लिए अपील किए।
खैरागढ़ विधायक ने कहा दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस पार्टी की घोषणा में पांच न्याय हैं हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और युवा न्याय पर आधारित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल जंघेल, छुईखदान ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल,विनोद ताम्रकार, हेमंत वैष्णव राजू ठाकुर, संजू चंदेल, ललित महोबिया, अशोक जंघेल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।