कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
कोठारडीह से पालीगुड़ा मार्ग सकरी नदी पर बनेगा 6 करोड़ 42 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल, क्षेत्रवासियों में उत्साह
कवर्धा, 09 फरवरी 2021। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान मंगलवार को करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कोठारडीह से पालीगुड़ा मार्ग के सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल में लगभग 6 करोड़ 42 लाख की लागत से बनने वाले पुल निर्माण का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर एक बड़ी सौगात दी है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम कोठारडीह से पालीगुड़ा मार्ग के सकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल में पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा, वर्तमान में एनीकट कम रफ्तार से आवागमन होता है, वर्षा ऋतु के समय नदी में बाढ़ आ जाने के कारण ग्रामों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाता था, जिससे आवागमन बाधित हो जाता था। इस क्षेत्र में सर्वांगीण विकास एवं जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 6 करोड़ 74 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका आज कैबिनेट श्री मोहम्मद अकबर ने भूमि पूजन किया। पुल के निर्माण हो जाने से यह महत्वपूर्ण मार्ग बारहमासी मार्ग हो जाएगा, जिससे भारी और हल्के वाहनों का बारहमासी यातायात प्रारंभ हो जाएगा, जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। जनता की वर्षों से लंबित मांग पूरा हो जाने से जनता में काफी हर्ष व्याप्त है।
इसके साथ-साथ मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम दुल्लापुर में मेन रोड से दुल्लापुर तक 750 मीटर सड़क निमार्ण लागत 1 करोड़ 73 लाख 8 हजार का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात मंत्री श्री अकबर ने ग्राम भीमपुरी में 6 लाख 50 हजार से निर्मित आंगनबाड़ी का लोकापर्ण किया। उन्होंने कवर्धा कलेक्ट्रेट मोड् में 5.60 किलोमीटर ग्राम मजगांव-चिमरा सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 26 लाख 29 हजार रूपए, बोड़ला मुख्यमार्ग से रानीदहरा तक 6.20 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 40 लाख 98 हजार रुपए, ग्राम सारंगपुर से रवेली तक 8.70 किलोमीटर तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 63 लाख 45 हजार रुपए, ग्राम खरहट्टा से डोंगरिया मार्ग तक उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 66 लाख 90 हजार रुपए का विधि विधान से पूजा अर्चना भूमिपूजन किया। तत्पश्चात मंत्री श्री अकबर ने ग्राम सलिहा से बाजार चारभाठा तक 8.277 किलोमीटर लागत 4 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपए से बनने वाले सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। भूमिपुजन के अवसर पर अयोजित कार्यक्रमों में श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री लालजी चंद्रवंशी, श्री कलीम खान श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री होरी साहू, श्री महेंद्र कुम्भकार, श्री जमील खान, श्री अशोक सिंह, श्री प्रमोद लुनिया, श्रीमती गंगोत्री योगी, श्री विकास केशरी, श्री लेखा राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।