Chhattisgarh

किसान न्याय योजना; महासमुंद-जांजगीर जिले के किसानो को सबसे ज्यादा पैसे मिलेंगे

रायपुर, छतीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के नव नियुक्ति अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने सहकारिता के माध्यम से किसानों के हित में संचालित कृषिगत योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राजीवगांधी किसान न्याय योजना छतीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने किसानों की इस समय खेती-किसानी की आवश्यकता तथा तीज-त्योहार को ध्यान में रखते हुए द्वितीय किश्त 1500 करोड़ की व्यवस्था की है। चंद्राकर ने राजीवगांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत धान उपार्जन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के 1838592 किसानों के बचत खातें में कुल 1500 करोड़ का 20 अगस्त को हस्तान्तरण के लिए आवश्यक तैयारी के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये है।  चंद्राकर द्वारा जानकारी दी गई है कि राजीवगांधी किसान न्याय योजनांतर्गत रायपुर जिले में 112568 किसान की राशि 88.74 करोड़, गरियाबंद जिले में 66711 किसान  राशि 53.65 करोड़, बलौदाबाजार जिले में 183784 किसान की राशि116.70 करोड़, महासमंुद जिले में 128719 किसान की राशि 130.72 करोड़, धमतरी जिले में 102498 किसान की राशि 74.04 करोड़, दुर्ग जिले में 80700 किसान की राशि 64.97 करोड़, बालोद जिले में 119684 किसान की राशि 89.12 करोड़, बेमेतरा जिले में 111069 किसान की राशि 94.41 करोड़ , राजनांदगांव जिले में 165275 किसान की राशि 119.81 करोड़, कवर्धा जिले में 80875 किसान की राशि 59.81 करोड़, जगदलपुर जिले में 24895 किसान की राशि 21.31 करोड़, कोंडागांव जिले में 28059 किसान की राशि 20.16 करोड़,  नारायणपुर जिले में 3684 किसान की राशि 2.67 करोड, कांकेर जिले में 67116 किसान की राशि 49.38 करोड, दंतेवाड़ा जिले में 3259 किसान की राशि 196.81 करोड, सुकमा जिले में 7962 किसान की राशि 5.83 करोड, बीजापुर जिले में 9889 किसान की राशि 10.55 करोड, बिलासपुर/पेण्ड्रा जिले में 101662 किसान की राशि 86.06 करोड, मुंगेली जिले 71167 किसान की राशि 58.70 करोड, जांजगीर जिले 169054 किसान की राशि 141.60 करोड, कोरबा जिले 23832 किसान की राशि 17.88 करोड, सरगुजा जिले 29131 किसान की राशि 24.11 करोड, बलरामपुर जिले 25537 किसान की राशि 21.72 करोड, सूरजपुर जिले 31787 किसान की राशि 28.13 करोड, कोरिया जिले 17818 किसान की राशि 15.83 करोड, रायगढ़ जिले 90385 किसान की राशि 87.39 करोड एवं जशपुर जिले 15258 किसान की  राशि 14.70 करोड का हस्तानांतरण 20 अगस्त को किसानों के बचत खातें में किया जावेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page