ChhattisgarhMadhyapradesh
कांग्रेस बोली- उपचुनाव जीतने के लिए किए गए हैं पुलिस अधिकारियों के तबादले, चुनाव आयोग से की शिकायत
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज एक साथ 71 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैंं, इस आदेश के बाद प्रदेश में फिर से सियासी बवाल मच गया है।
कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी उपचुनाव जीतने के इरादे से ताबड़तोड़ तबादले किए जा रहे हैं।
कांग्रेस ने कहा कि आचार संहिता लगने की अटकलों के बीच ये तबादले किए गए हैं। वहीं आज हुए तबादला सूची को निरस्त करने की मांग कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की है। बताते चले कि मध्यप्रदेश गृह विभाग ने 71 राज्य पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश आज जारी किए हैं।

