G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा में होगा 18 को किसान महापंचायत, किसानों को बताएंगे किसान बिल के फायदे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अनेक दिग्गज होंगे शामिल।

कवर्धा । किसान बिल को लेकर एक ओर किसान जहां विरोध कर रहे हैं, और लाखों की तादाद में दिल्ली के सीमा में जुटे हुए हैं। किसान अपनी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग सरकार से कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार इस मांग को अभी तक नहीं मान रही है। वही किसान भी अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमा में डटे हुए हैं। इसी विरोध को देखते हुए भाजपा ने किसान बिल के फायदा समझाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में 18 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री निवास के सामने गांधी मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस किसान महापंचायत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के साथ जिले के हजारों किसान शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि सुधार काननू बनाया गया है। यह अधिनियम परिवहन शुल्क कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने के अलावा किसानों की आय बढ़ा कर उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाएंगे। इस अधिनियम का उद्देश्य किसानों को कृषि व्यवसाय कंपनियों, खुदरा विक्रेताओं, निर्यातकों को सेवा और उपज की बिक्री के साथ आधुनिक तकनीक तक पहुंच प्रदान करने में सक्षम बनाना है। इस अधिनियम से छोटे और सीमांत किसान अधिक लाभान्वित होंगे। लेकिन कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष बिचौलियों का साथ देते हुए झूठ का मायाजाल फैला कर किसानों को भ्रमित करने में लगा हुआ है। किसानों को भ्रमित करने वाले विपक्षियों के प्रपंचों का भंडाफोड़ करने, किसानों और जनमानस को कृषि सुधार अधिनियमों की बारीकियों को समझाने सहित केंद्र सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए उठाये गए इस महती कदम तीन कृषि सुधार अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में किसान महा पंचायत का आयोजन कर रही है, जिससे इस काननू के जरिये किसानों को होने वाली फायदों को बताया जायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में आने वाले 18 दिसंबर को कवर्धा के गांधी मैदान में किसान महा पंचायत का आयोजन होगा । जिसमें जिले सहित आसपास के जिलों से हजारों किसान शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page