G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamUncategorizedखास-खबर

कवर्धा: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् पंजीयन प्रारंभ।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् पंजीयन प्रारंभ

कवर्धा, 24 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् पात्रताधारी कन्याओं का सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत् मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत् राशन कार्डधारी हितग्राहियों कि परिवारों की 18 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित कन्याओं का सामुहिक विवाह कार्यक्रम के तहत् कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इस योजना के तहत् पात्रताधारी कन्याओं का विवाह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् आगामी माहों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत् कन्याओं का पंजीयन महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संबंधित परियोजना कार्यालयों में 15 जनवरी 2020 तक किया जा रहा है। ऐसे परिवार जो उपरोक्तानुसार पात्रता रखते है वे अपना पंजीयन करा सकते है। आगामी माह में स्थानीय स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे समूहों (5 से 6 विवाह ) में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् नवविवाहित जोड़ों को जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्रीयां जैसे कुकुर, बर्तन गद्दा, आलमीरा, वैवाहिक वस्त्र, मंगलसूत्र बिछिया, पायल, वैवाहिक वस्त्र, श्रृंगार सामग्रियां आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए जाते है। इसके अतिरिक्त विवाह का आयोजन शासकीय स्तर पर किया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण इस वित्तीय वर्ष में बड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन नही किया जा सकेगा तथा केवल निर्धारित तिथि तक पंजीकृत जोड़ो का विवाह कराया जाना संभंव होगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत् निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page