G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने यूके (यूनाईटेड किंगडम) से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए जारी किया आदेश

कवर्धा, 30 दिसम्बर 2020। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (प्रकार) के खतरे के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के जरिए यू.के. (यूनाईटेड किंगडम) से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि यूनाईटेड किंगडम से भारत पहुंचने वाले यात्रियों के एयरपोर्ट या किसी दूसरे रास्ते से छत्तीसगढ़ में आने पर देश के एयरपोर्ट पर कराए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की जांच की जाए। इसके साथ ही रिपोर्ट पॉजीटिव होने पर एसओपी के अनुसार संस्थागत क्वारंटीन, कोविड केयर सेन्टर या अस्पताल में रखा जाए, जारी निर्देश में फ्लाईट में पॉजीटिव यात्री के कॉन्टेक्ट में आने वाले लोगों के लिए निर्धारित एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने कहा गया है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर यात्रियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के मुताबिक खुद को 14 दिन होम आईसोलेशन में रहने की सलाह देने को कहा गया है।  इसके साथ ही हर दिन नियमों के पालन और फॉलोअप के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अर्न्त्तराष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए भारत सरकार द्वारा पूर्व में एसओपी जारी किया गया है, जिसका पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page